Top News

उमरिया के अंतर्गत आने वाली वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 25 मई को

 कार्यवाही में सहायता के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यटी

उमरिया- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद, नगर परिषद आम निर्वाचन 2022- 23 जिला उमरिया के अंतर्गत आने वाले वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 25 मई 2022 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी। आरक्षण की कार्यवाही संपन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद उमरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  बांधवगढ़ नेहा सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया एस के गढ़पाले, नगर परिषद चंदिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बांधवगढ़ नेहा सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, नगर परिषद नौरोजाबाद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बांधवगढ नेहा सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाली आभा त्रिपाठी तथा नगर परिषद मानपुर के लिए सिद्धार्थ पटेल एसडीएम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मानपुर लाल जी तिवारी को तैनात किया गया है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने