राष्ट्रीय दलित महासभा ने किया कलेक्टरेट का घेराव,वनाधिकार सहित कई मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन।
Rashtriya Dalit Mahasabha laid siege to the Collectorate; submitted a memorandum outlining several demands, including those related to forest rights.
See Video:
उमरिया में राष्ट्रीय दलित महासभा ने किया बड़ा प्रदर्शन,सैकड़ों की संख्या में कलेक्टरेट का घेराव कर वनाधिकार सहित कई मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
उमरिया में राष्ट्रीय दलित महासभा ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए कलेक्टरेट का घेराव किया है पांच सौ से अधिक प्रदर्शन कारीयों ने कलेक्टरेट के मुख्य प्रवेश द्वारा पर धरना दे दिया और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद SDM सहित ADM मौके पर पंहुचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाईश दी गई लेकिन वे राजी नहीं हुए और कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़े रहे घण्टे भर प्रदर्शन के बाद कलेक्टर मौके पर पंहुची प्रदर्शनकारीयों ने कलेक्टर को बताया की उमरिया जिले में सात हजार से अधिक वनाधिकार के दावे निरस्त कर दिए गए जिसके कारण वन विभाग आदिवासियों को उनकी ज़मीन से बेदखल कर रहा है दलित महासभा ने सभी काबिज आदिवासियों को अधिकार पत्र दिलाये जाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने मामले की जाँच कराये जाने का भरोसा दिया।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें