Top News

कटनी - भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

 



कटनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन, वरिष्ठ नेता श्री सुरेश सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी श्री रूपेश जायसवाल और मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन एवं जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।


कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। समारोह का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने