डेंगरहा नाले में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर जब्त,अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
Two tractors seized while illegally transporting sand in Dengarha Nala;
Major action taken by the administration against illegal excavation.
See video:
उमरिया में रेत के अवैध उतखनन एवं परिवहन पर कार्यवाही, डेंगराहा नदी घाट पर खनिज एवं राजस्व विभाग का संयुक्त छापा,रेत का अवैध उतखनन कर रहे दो ट्रेक्टर जब्त, SDM, तहसीलदार सहित खनिज अमला मौजूद।
उमरिया जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बडेरी में रेत के अवैध उतखनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह बड़ी कार्यवाही करते हुए रेत से भरे दो ट्रेक्टर जब्त किये हैं, कार्यवाही में SDM अम्बिकेश प्रताप सिंह तहसीलदार दिलीप सोनी समेत खनिज विभाग से NS आर्मो की टीम मौजूद रही, बता दें डेंगराहा नदी घाट से रेत का अवैध उतखनन एवं परिवहन की शिकायत के बाद यह कार्यवाही की गई है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें