1.25 करोड़ लाडली बहना योजना की 41वीं किश्त मुख्यमंत्री ने उमरिया के ग्राम गुरुवाही से की आतंरित
लाडली बहना योजना के राज्यस्तरीय सम्मेलन में उमरिया जिले को मिली 144 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात।
जंगली हाथी के हमले से मौत होने पर ₹25 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
The Chief Minister transferred the 41st installment of the Ladli Behna Yojana from Guruwahi village in Umaria.
Umaria district received a gift of development projects worth ₹144 crore during the state-level conference of the Ladli Behna Yojana.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में सिंगल क्लिक से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की राशि का किया अंतरण,जिले में 144 करोड़ की लागत से 136 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, मानपुर सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र को सिविल अस्पताल का दर्जा,ताला, चंसुरा, धमोखार, बिजौरी बस कुटा, पाली, सुंदरदादर, बढ़वाही माला छुआ हायर सेकेंडरी स्कूल को मिला संदीपनी विद्यालय का दर्जा।
जंगली हाथी से मौत के बाद पीड़ित के परिजन को 25 लाख का मुआवजा का ऐलान।
उमरिया।अब जंगली हाथियों से दुर्घटना जनहानि होने पर प्रशासन पीड़ित के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा प्रदान होगा शायद घायल होने के दशा में पुरे इलाज को व्यवस्था जिसमे एयर एम्बुलेंस भी शामिल है सरकार के द्वारा की जाएगी यह घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में की है,बता दें ग्राम गुरुवाही में लाडली बहना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पंहुचे थे जहाँ उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिला हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि आतंरित की है,इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ऊपर हमला करते हुए लाडली बहना योजना को बदनाम करने का आरोप लगाया है मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में कह रही है की योजना की राशि का महिलाएं शराब पीने में उपयोग करती है.
मुख्यमंत्री ने आयोजन के दौरान जिले के 144 करोड़ रूपये के 136 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया इसके अलावा मानपुर विधानसभा में नौ संदीपनि विद्यालय ग्राम चिल्हारी को नगर परिषद बनने सहित मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल बनाने की घोषणा की है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें