Top News

कलेक्टर बंगले के सामने भीषण सड़क दुर्घटना में चार घायल,जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती।



उमरिया में कलेक्टर बंगले के सामने दो बाइक सवार टकराए,भीषण सड़क दुर्घटना में चार घायल जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती।


उमरिया।जिला मुख्यालय में कलेक्टर बंगले के सामने मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार तेज गति आमने सामने टकरा गए इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल उमरिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है,सड़क दुर्घटना इतनी भीषण थी की दोनो बाइक सवार टकराने के बाद सड़क के बीचों बीच डिवाडर से जा कर टकरा गए है,इस दुर्घटना में ग्राम चंदवार निवासी पवन काछी सिंगल बाइक में सवार घायल हुआ है वहीं सामने से आ रही बाइक में तीन युवक सवार थे जो जिला उपभोक्ता फोरम में पदस्थ बाबू ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी हैं,सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल उमरिया में कराया जा रहा है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने