उमरिया जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे 144 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास,
ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत,
योजना की राशि का सिंगल क्लिक से करेंगे हस्तातरण।
तैयारियों का जायजा लेने पंहुचे कलेक्टर श्री मति राखी सहाय एवं प्रशासनिक अधिकारी.
बांधवगढ़ विधानसभा में
18 निर्माण कार्यों का लोकार्पण
46 निर्माण कार्यों का शिलान्यास
मानपुर विधानसभा में
50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण
22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास
See video:
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will perform the groundbreaking and foundation-stone laying ceremonies for construction projects worth ₹144 crore; he will also attend the state-level conference of the 'Ladli Behna Yojana' in Village Guruwahi and transfer the scheme's funds via a single click.
उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे,CM डॉ यादव हेलीकाप्टर से सीधे गुरुवाही ग्राम में मंच के निकट दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से उतरेंगे और आयोजन में हिस्सा लेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहनाओ से संवाद करेंगे, जिले भर की दस हजार से अधिक महिला हितग्राहीयों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है, आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री जिले को 144 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात शिलान्यास एवं लोकार्पण कर प्रदान करेंगे, जानकारी के मुताबिक जिले के बांधवगढ़ विधानसभा में 18 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 46 निर्माण कार्यों का शिलान्यास, इसी प्रकार मानपुर विधानसभा में 50 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 22 निर्माण कार्यों का शिलान्यास कुल 136 निर्माण कार्यों की सौगात जिले को मिलेगी,
इसके अलावा मुख्यमंत्री उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर की 12510150 लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में योजना की राशि ₹1500 रूपये प्रति हितग्राही के सीधे खाते में अंतरण करेंगे।
लाडली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद करेंगे इस दौरान विभागीय विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें