बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में तेंदुए की मौत,कारण अज्ञात, जाँच में जुटा प्रबंधन।
Leopard dies in Bandhavgarh Tiger Reserve; cause unknown, management initiates investigation.
उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में तेंदुए की मौत हुई है,पार्क के पनपथा बफर परिक्षेत्र अंतर्गत बीट मझौली कक्ष क्रमांक आर.एफ. 404 में गस्ती के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था मे पाया मिला,जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया एवं डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्र की छानबीन कर कार्यवाही की गई तथा मेटल डिटेक्टर से भी शव का परीक्षण किया गया। जिसमें कुछ भी संदेहास्पद नहीं पाया गया। पश्चात तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों सहित पशु चिकित्सा अधिकारी मानपुर के द्वारा किया गया, यह तेंदुआ शावक नर था तथा इसकी अनुमानित आयु 1.5 वर्ष के आस पास था। शव परीक्षण उपरांत निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह की कार्यवाही की गई। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है, टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने तेंदुए की मौत को लेकर शिकार की संभावना से इंकार किया है हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पायेगा लिए
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें