Top News

जादू टोना के संदेह कर दी बुजुर्ग की निर्मम हत्या,तीन आरोपी गिरफ्ताऱ। आज भी समाज में कायम है अंधविश्वास।

जादू टोना के संदेह कर दी बुजुर्ग की निर्मम हत्या,तीन आरोपी गिरफ्ताऱ,आज भी समाज में कायम है अंधविश्वास।




An elderly man was brutally murdered on suspicion of witchcraft; three suspects have been arrested. Superstition still persists in society.

See video:-



उमरिया कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हैरान करने वाली बात का खुलासा किया है, ग्राम मरदर में बीते 18 मई को हुई 60 वर्षय बुजुर्ग मन्नू सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्ताऱ किया है उन्होंने जादू टोना के संदेह में बुजुर्ग की निर्मम हत्या किये जाने का अपराध कुबूल किया है।
घटना 20 मार्च को प्रकाश में तब आई जब ग्राम मरदर हार स्थित मृतक के खेत के समीप बंधवा नाला से लगे एक पेड़ के नीचे मृतक मन्नू सिंह का शव कंबल से ढका मिला, प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हुआ मृतक का गला घोंटकर एवं नुकीले खुरदुरे पत्थर से कई वार कर निर्मम हत्या की गई थी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की।
तफ़शीष के दौरान पुलिस को तीन आरोपियों पर संदेह हुआ और उन्हें अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनो ने अपराध कबूल लिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्ताऱ कर न्यायालय में पेश किया है।

जादू टोना का संदेह बना हत्या की वजह 

हत्या करने के पीछे जो वजह सामने आई है वाह चौकाने वाली तो है ही साथ ही ज्ञान विज्ञानं की तरक्की पर कई सवाल खडे करती है और बताती है की समाज में आज भी अन्धविश्वाश और अंधश्रद्धा की जड़े गहरी है
हत्या के इस सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों के नाम विनोद सिंह,दीनदयाल सिंह,एवं मनोज सिंह तीनो निवासी ग्राम मरदर हैँ और तीनो को अलग अलग कारणों से यह लगता था की मृतक जादू टोना कर उन्हें शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान पंहुचा रहा है जिस पर तीनो ने मिलकर योजना बद्ध तरीके से 18 मार्च की रात उसकी हत्या कर दी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने