Top News

हरियाणा पासिंग स्कार्पियो से MP में नशे का कारोबार, एक्सीडेंट हुआ वाहन तो खुले कई राज

हरियाणा पासिंग स्कार्पियो से MP में नशे का कारोबार,एक्सीडेंट हुआ वाहन तो खुले कई राज

Drug Trafficking in MP Using a Haryana-Registered Scorpio;
Accident Reveals Several 
Secrets 


दुर्घटना का शिकार हुई स्कार्पियो से 60 किलो गांजा बरामत,आरोपी मौके से फ़रार, वाहन सहित गांजा पुलिस ने किया जब्त।

See video:-

उमरिया। जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम बरदहउँहा के समीप पुलिया में शुक्रवार की अलसूबह एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद वाहन में सवार यात्री मौके से भाग निकले, इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी जिसके बाद नजदीकी थाने की पुलिस मौके पर पंहुची, घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक HR51CD1948 के अलवा 60 किलो गांजा बिखरा पड़ा था जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, मौके पर SDOP PL परस्ते पंहुचे और घटना की जाँच शुरू की गई है।

हरियाणा पासिंग वाहन से गांजे का कारोबार



उमरिया सहित आसपास के जिलों में गांजा का अवैध व्यापार जोरों पर संचालित है हालांकि कई बार सक्रियता के कारण तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैँ लेकिन गांजा का अवैध व्यापार अभी भी संचालित है।शुक्रवार को पकडे गए अवैध गांजे के परिवहन में आरोपियों ने हरियाणा राज्य की पासिंग वाहन स्कार्पियो का इस्तेमाल किया है पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है।
राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट -

Post a Comment

और नया पुराने