Top News

टैरोटिरी फाइट में घायल हुआ बाघ शावक इलाज के लिए मुकुंदपुर सफारी शिफ्ट। बांधवगढ़ में मिला था घायल

टैरोटिरी फाइट में घायल हुआ बाघ शावक इलाज के लिए मुकुंदपुर सफारी शिफ्ट। बांधवगढ़ में मिला था घायल

A tiger cub injured in a tiger fight has been shifted to Mukundpur Safari for treatment. The cub was found injured in Bandhavgarh.



उमरिया। जिले के विश्वाप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में रविवार की सुबह दो बाघों की टैरोटिरी फाइट में छः माह का बाघ शावक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक और आवश्यक उपचार के बाद आगे की देखभाल के लिए मुकुंदपुर टाइगर सफारी शिफ्ट किया गया है।
पार्क प्रबंधन के मुताबिक वन परिक्षेत्र ताला की बीट भद्रशिला आर0एफ0 333 में सुबह कोलुहावाह कैम्प के श्रमिकों को बाघों के लड़ने की आवाज सुनाई दी,श्रमिकों ने तुरन्त इसकी सूचना उप संचालक एवं सहायक संचालक बांटा.रि. उमरिया को दी,अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा तुरन्त मौके पर पेट्रोलिंग वाहन एवं पैदल गस्ती दल द्वारा भ्रमण करते हुए मौके पर पहुंचे। साथ ही 02 हाथियों की मदद से क्षेत्र की सघन गस्ती की गई,सर्च करने पर एक बाघ शावक, उम्र लगभग 06 माह घायल आवस्था में बैठा हुआ मिला। थोड़ी दूर एक वयस्क बाघ भी देखा गया। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों से रेस्क्यू की अनुमति के संबंध में चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया,वयस्क बाघ को हाथियों की मदद से दूर खदेड़ा गया,वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा घायल बाघ शावक को निःश्चेत कर मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया,घायल बाघ शावक के दोनों दॉऐं पैरों में गंभीर चोटे देखी गई। साथ ही पीठ, पैर एवं गर्दन में केनाइन दांतों से वार कर शरीर को घायल करना देखा गया। शावक के अण्डकोश भी क्षतिग्रस्त देखे गये। घायल शावक के शरीर में आंतरिक रक्त श्राव देखा गया। घायल शावक को, प्राथमिक उपचार उपरान्त, वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर, उपचार हेतु मुकुन्दपुर चिड़ियाघर भेजा गया। घटना स्थल के आस-पास की निगरानी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा लगातार की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने