बाघ के हमले से महिला की मौत,बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के समीपी गाँव झलवार की घटना, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद, पार्क और पुलिस भी मौके पर.
Woman killed in tiger attack; incident reported in Jhalwar, a village situated near Bandhavgarh Tiger Reserve. A large number of villagers have gathered at the scene, and park officials along with the police are also present.
See Video :-
उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलवार से लगे जंगल में बाघ के हमले से महिला की मौत हो गई है,दोपहर बाद मृत महिला का शव देखा गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया लिए,स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं पुलिस को दी जानकारी दी जिसके बाद वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पंहुची है,घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग पंहुच गए हैँ और पार्क प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें