Top News

प्रदेश की प्रवीण्य सूची में जिले के पांच छात्रों ने स्थान हासिल कर जिले को किया गौरवान्वित

प्रदेश की प्रवीण्य सूची में जिले के पांच छात्रों ने स्थान हासिल कर जिले को किया गौरवान्वित



Five students of the district made the district proud by securing place in the state merit list.

See video :-



नव ज्योति अकादमी उ.मा.वि. का दबदबा बरकरार।
हायर सेकेंडरी में कार्तिक शर्मा टॉप टेन में दूसरे स्थान पर,10वीं की परीक्षा में वैष्णवी गुप्ता ने हासिल किया आठवा स्थान


उमरिया।माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा बुधवार को प्रदेश भर के कक्षा 12th एवं 10th के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए जिसमे उमरिया जिले के छात्रों का दबदबा बरकरार रहा, कक्षा 12 वीं जीव विज्ञानं समूह में नवज्योति अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल मानपुर के कार्तिक शर्मा ने 500 में से 490 अंक हासिल कर टॉप टेन में  दूसरा रैंक हासिल किया हैँ वहीं कक्षा दसवी में वैष्णवी गुप्ता पिता अनिरुद्ध गुप्ता ने 500 में से 492 अंक हासिल कर आठवींँ वहीं कक्षा दसवी में ही प्रवीण्य सूची में शासकीय संदीपनी मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पाली की अर्पिता द्विवेदी 490/500,शासकीय संदीपनी मॉडल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पाली की आराधना मेहरा 490/500,स्वाति पटेल 490/500 अंक अर्जित कर प्रदेश में दसवा स्थान हासिल किया हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने