Top News

कलेक्टर श्री मति राखी सहाय की प्रेसकॉन्फ्रेंस,विकास के विजन की साझा की तस्वीर,शिक्षा,स्वास्थ्य पेयजल पर फोकस।

कलेक्टर श्री मति राखी सहाय की प्रेसकॉन्फ्रेंस,विकास के विजन की साझा की तस्वीर,शिक्षा,स्वास्थ्य पेयजल पर फोकस।


Collector Smt. Rakhi Sahay's press conference Shared a picture of the development vision Focus on education, health, and drinking water.

See video :-




जिले की नवागत कलेक्टर श्री मति राखी सहाय ने शनिवार को कलेक्टरेट सभागार में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया जिसमे उन्होंने जिले के विकास को लेकर बनाये गए विजन को साझा किया और जिले की समस्यायों को बारीकी से सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया है।

उमरिया जिले की कलेक्टर श्री मति राखी सहाय ने शनिवार को प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया और जिले के विकास को लेकर अपनी रणनीति पत्रकारों से साझा की उन्होंने स्पष्ट कहा की आदिवासी और पिछड़ा जिले होने के कारण उनका फोकस शिक्षा में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और नागरिको को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में रहेगा इसके अलावा निर्माण कार्यों की गुणवता औरऔर मीडिया के साथ तालमेल को लेकर भी नवागत कलेक्टर ने बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कहा की मीडिया अपना काम करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन प्रशासन की छवि बिगाड़ने का काम नहीं होना चाहिए, इस मौके पर जिला जनसम्पर्क अधिकारी अरुणेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

रोजगार और विकास

 
कलेक्टर श्री मति सहाय ने उमरिया जिले में नये रोजगार सृजन को लेकर बड़ी बात कही है उन्होंने कहा की आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जनजातीय कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा इसके अलावा कामगार क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जायेंगे

Post a Comment

और नया पुराने