मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व में दहाड़ेगी बांधवगढ़ की बाघिन,दूसरी बार हुई बाघों की अंतर्राज्यीय शिफ्टिंग
A Bandhavgarh tigress will roar in Mukundara Hill Tiger Reserve, rescued as part of the Tiger Reintroduction Project. This is the second interstate relocation of tigers.
See video:
उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से शुक्रवार को एक बाघिन का रेस्क्यू कर मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व के लिए रवाना किया गया है,बता दें बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा बीट जगुआ,परिक्षेत्र पनपथा बफर से लगभग तीन से चार वर्ष आयु की एक बाघिन का सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया,जिसके बाद विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा बाघिन का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,परीक्षण के दौरान बाघिन पूर्णतः स्वस्थ पाई गई,आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेडियो कॉलर पहनाया गया तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक जैविक सैंपल भी संकलित किए गए।
बता दें बाघिन को वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन की दृष्टि से राजस्थान के मुकुंदरा हिल टाइगर रिज़र्व भेजा जाना निर्धारित है। निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बाघिन को बांधवगढ़ से सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया है।
पहली बार उड़ीसा के सतकोशिया भेजे गए थे बाघ बाघिन,प्रक्रिया हुई थी फेल
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से पहली बार एक बाघ और बाघिन इसी बाघ पुनर्स्थापना परियोजना के तहत उड़ीसा राज्य के सतकोशिया अभ्यारण्य भेजे गए थे जहां एक बाघ की मौत हो गई थी एवं दूसरे बाघ के शिकार होने की आशंका के मद्देनजर उसे वापस एमपी में शिफ्ट करा दिया गया था।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


एक टिप्पणी भेजें