मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व पहुंची बांधवगढ़ की बाघिन,इंक्लोजर में किया गया शिफ्ट।
Bandhavgarh tigress reaches Mukundara Hill Tiger Reserve, shifted to enclosure.
See video :
मुकुंदरा।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से शुक्रवार को एक बाघिन राजस्थान के मुकुंदरा मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व के लिए रवाना की गई जो शनिवार की सुबह सुरक्षित मुकुंदरा पहुंच गई इस दौरान विशेष वाहन में दोनों टाइगर रिजर्व के स्टाफ एवं वन्य जीव चिकित्सक मौजूद रहे,बाघिन को सुबह टाइगर रिजर्व परिसर में बनाए गए विशेष इनक्लोजर में शिफ्ट कर दिया गया है,बाघिन केज से निकलते ही तेज गति से भागी और कुछ दूर जाकर ओझल हो गई।
बता दें केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के द्वारा प्रदेश एवं देश के बाघ विहीन जंगलों में बाघों का रहवास विकसित करने और उनकी वंश वृद्धि के लिए बाघ पुनर्स्थापना परियोजना शुरू की गई है जिसके बाघ बाघों के स्वभाव और स्वास्थ्य का अध्ययन करने के बाद बाघों को जरूरमंद जंगलों में शिफ्ट किया जा रहा है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


एक टिप्पणी भेजें