आक्रोशित ग्रामीणो का रेंजर पर हमला, बाघ के हमले से महिला की मौत और चार के घायल होने पर नाराज ग्रामीण,
CM डॉ मोहन यादव ने मृतक महिला के परिजनों को ₹25 लाख के मुआवजे का किया ऐलान।
After the death of a woman and injury to four people due to tiger attack in Umaria, angry villagers attacked the ranger, the ranger suffered serious head injury, treatment of the injured in the tiger attack including the ranger is going on in Manpur Community Health.
See video :-
उमरिया में बाघ के हमले से महिला की मौत और चार लोगों को घायल किये जाने के घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने रेंजर पर किया हमला, रेंजर को सिर में आई गंभीर चोट, रेंजर सहित बाघ के हमले से घायलों का मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज जारी.
बड़ी खबर उमरिया जिले से है जहाँ बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की सीमा से लगे गाँव खेरवा टोला में आक्रोशित ग्रामीणो ने रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव पर हमला बोल दिया है घायल अवस्था में रेंजर को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है बता दें खेरवा टोला में बाघ ने घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतार दिया था और चार ग्रामनो को घायल करने के बाद गाँव में ही डेरा जमा लिया है बाघ के हमले से घायल ग्रामीणो को भी मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री ने किया ₹25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
वहीं बाघ के हमले से महिला की मौत की घटना को संज्ञान में लेते हुए सुबह के मुखिया डॉ मोहन यादव ने टाइगर रिसर्व प्रबंधन से हालात का जायजा लिया है और मृतक महिला के परिजनों को ₹25 लाख रूपये के मुआवजे सहित सभी घायलों को निशुल्क उपचार कराने का ऐलान किया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें