Top News

निर्माणाधीन टोल प्लाजा में फैली सामग्री से टकराकर बाइक सवार हुआ दुर्घटना का शिकार। NH 43 में धनवार के समीप की घटना,घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

निर्माणाधीन टोल प्लाजा में फैली सामग्री से टकराकर बाइक सवार हुआ दुर्घटना का शिकार,NH 43 में धनवार के समीप की घटना,घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।




A biker met with an accident after colliding with material scattered at an under-construction toll plaza. The incident occurred near Dhanwar on NH 43. The injured were admitted to the hospital.

See video:




उमरिया।जिला मुख्यालय से होकर शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में रविवार की देर रात एक बाइक सवार ग्राम धनवार के समीप निर्माणाधीन टोल प्लाजा में बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो गया मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को काल कर घायल बाइक सवार को नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
बता दें अमरजीत बैगा एवं निलेश बैगा निवासी ग्राम बडेरी बाइक से नौरोजाबाद की ओर जा रहे थे जहां टोल प्लाजा में बिखरी पड़ी निर्माण सामग्री में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो गए इस दुर्घटना में बाइक चालक अमरजीत को गंभीर चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है।

ठेकेदार की लापरवाही
बता दे NH 43 उमरिया से शहडोल राजमार्ग के निर्माण का जिम्मा TBCL नामक कंपनी ने लिया है बीते 2016 से यह राजमार्ग निर्माणाधीन है आज तक पूर्ण नहीं हो सका इसी मार्ग में टोल प्लाजा का भी निर्माण कई वर्षों से चल रहा है वह भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन सड़क दुर्घटनाओं के इजाफे में इसका और ठेकेदार का पूरा योगदान है,जिम्मेदार NHAI और MPRDC ठेकेदार से कमीशन लेकर मुंह बांधे हुए हैं।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने