Top News

एक मार्च को होगा स्वांग मल्टीनेशनल नाट्य का मंचन,संदेश नाट्य मंच 30 वर्ष पूर्ण होने पर करेगा विविध आयोजन।


एक मार्च को होगा स्वांग मल्टीनेशनल नाट्य का मंचन,संदेश नाट्य मंच 30 वर्ष पूर्ण होने पर करेगा विविध आयोजन।



Swaang Multinational drama will be staged on March 1, Sandesh Natya Manch will organize various events on completion of 30 years.


उमरिया। सन्देश नाट्य मंच को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले एनएसडी नई दिल्ली से पास आउट नाट्य कलाकार पंकज दुबे उमरिया पहुचे है और एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।हाल ही में उन्होंने होम बाउंड जैसी फ़िल्म जो आस्कर तक पहुंची है उसमे काम कर चुके है। उनकी एकमात्र पंजीकृत एवं सक्रिय नाट्य संस्था, संदेश नाट्य मंच 1मार्च 2026 को अपने 30 वे वर्ष मे प्रवेश कर रही है जिसके बाद यह संस्था नगर में पूरे वर्ष नाट्य मंचन एवं नाट्य समारोहों का आयोजन करेगी ।

रंगकर्मी पंकज दुबे ने बताया कि यह नगर के रंग प्रेमियों एवं नवोदित कलाकारों के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। विदित हो कि संदेश नाट्य मंच (रंग मंडल) पिछले 30 वर्षों से लगातार सक्रिय है और संस्था ने नगर में एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग तैयार किया है जो हमेशा नाटकों का इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि उमरिया नगर की आबोहवा में ही कुछ ऐसी खास बात है कि यहां कला, कलाकार और कलाप्रेमी हमेशा से रहे हैं। यहां ऐतिहासिक रामलीला और नौटंकी का बहुत लंबा इतिहास है।

यहां पर रंगकर्म लंबे समय तक इस नगर में सक्रिय रही । पूरे विच्य में आधुनिक रंगमंच के जन्मदाता का श्रेय भी उमरिया रंगमंच को ही जाता है। इसी कड़ी में 1 मार्च 1997 को नगर के सक्रिय रंग प्रेमियों ने संदेश नाट्य मंच की स्थापना की यह संस्था ने लगातार अपना काम करते हुए रंगमंच के कई आयाम स्थापित किये। यह बहुत गर्व की बात है कि पूरे एशिया के एकमात्र ड्रामा स्कूल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) में उमरिया नगर से तीन कलाकारों को प्रवेश मिला, वहीं स्व. श्री आशीष स्वामी जिन्होंने शांति निकेतन से चित्रकला में प्रसिद्धि पाई यह इस नगर के लिए बहुत बड़े हर्ष एवं गर्व का विषय है।

इसी मंच के एक कलाकार पंकज दुबे जोकि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्लीसे स्नातक हैं और वहां के रंग मंडल में भी बतौर अभिनेता काम किया और अपने नगर से कभी अलग नही हुए। उन्होंने यहां पर संदेश नाट्य मंच की स्थापना की जो लगातार आज भी अपना रंगकर्म बदस्तूर जारी किए हुए है। पंकज दुबे वर्तमान में मुंबई में शिप्ट हैं और फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। साथ ही वह रंगमंच से जुड़े हुए है और लगातार रंगमंच को सक्रियता प्रदान कर रहे है।

श्री दुबे ने कहा कि वह जीवन पर्यंत उमरिया नगर के रंगमंच को ऊंचा उठाने के लिए संदेश नाट्य मंच ने उमरिया नगर में तीन बड़े नाट्य समारोहों का आयोजन किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) की तीन बडी नाट्य कार्यशालाओं का आयोजन किया जिसमें एक प्रदेश स्तर की थी।यहां के क्षेत्रीय कलाकारों के अलावा लोक कलाकारों को लेकर उन्होंने कई बड़े नाटकों का मंचन किया ।भोपाल के ही ट्राइबल म्यूजियम और भारत भवन में अपने नाटकों का मंचन किया।
उमरिया नगर में कई बड़े-बड़े नाटकों जैसे अंधा युग, महाभोज, पंचलाइट, कफन,अच्छे आदमी, खबसूरत बहु, बंद गली का आखिरी मकान, टैक्स फ्री. पैसों का पेड़, सुदामा के चावल, मैकबेथ आधे आधे कहानियों का मंचन सहित कई नाटकों का मंचन किया। साथ ही बाल नाट्य कार्यशालाओं और बाल नाटकों का समारोह किया।

आने वाले इस 1 मार्च 2026 को संदेश नाट्य मंच (रंग मंडल) अपने 30 में वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह अपने आप में बहुत बड़ी खुशखबरी है और इस उपलक्ष्य में संदेश नाट्य मंच (रंग मंडल) पूरे वर्ष अलग-अलग नाटकों के मंचन स्वयं के नाटकों के अलावा बाहर की टीमों के नाटकों का मंचन और कई नाट्य समारोहों का आयोजन भी करेगा। सादेश नाट्य मंच इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि वह शहर के नवोदित कलाकारों और लोक कलाकारों को अपने संस्था में प्रवेश देकर उन्हें एक व्यावसायिक रंगकर्मी और कलाकार के रूप में अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में तैयार करना चाहता है जिसके लिए संस्था प्रयासरत है।
संदेश नाट्य मंच नगर के प्रबुद्ध जनों कला प्रेमियों का स्वागत करता है। संदेश नाट्य मंच ने नगर के वरिष्ठ कलाकारों का मंच पर हमेशा सम्मान किया है जिन्होंने रामलीला,नौटंकी और नाटकों में काम किया और हम जैसे रंग कर्मियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने