Top News

घोड़छत्र पुल में दोपहिया वाहन और कार आमने सामने टकराए,बाइक चालक गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

घोड़छत्र पुल में दोपहिया वाहन और कार आमने सामने टकराए,बाइक चालक गंभीर अस्पताल में कराया गया भर्ती।


A two-wheeler and a car collided head-on at Ghodchhatra bridge; the bike rider was seriously injured and was admitted to the hospital.

See video:


उमरिया।जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में घोड़छत्र पुल में शनिवार की शाम बड़ा हादसा हुआ है,नौरोजाबाद से पठारी जा रहे दोपहिया वाहन चालक और सिहोरा से शहडोल जा रही कार की आमने सामने टक्कर हो गई,इस दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से नज़दीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है हालांकि घायल व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया है दुघर्टना का शिकार हुई दोपहिया वाहन का नंबर MP54MB 5915 है।


वहीं नौरोजाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया है कि घायल का उपचार कराया जा रहा है एवं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को थाने लाया गया है
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने