Top News

ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद,15 को होगी मतगणना।



उमरिया।जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम शाहपुर में पंचायत उप निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 11 सितंबर को सरपंच पद के मतदान संपन्न हुआ,मतदान की प्रक्रिया प्रातः सात बजे से आरंभ होकर तीन बजे समाप्त हुई,सरपंच पद के लिए की गई मतदान की प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के कुल मतदाताओं 1160 में से 833 मतदाताओं ने 71.81 फीसदी मतदान में हिस्सा लिया ,मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दल सामग्री लेकर पाली जनपद मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में पंहुचा जहां उपजिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह मरकाम की मौजूदगी में ईवीएम को जमा कराकर सील कराया गया है,सरपंच पद के प्रत्याशी के लिए हुई मतदान की गणना 15 सितंबर को को जायेगी,जिला निर्वाचन अधिकारी धर्णेंद्र कुमार जैन ने मतगणना से सबंधित आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने