Top News

बदले गए उमरिया के CMHO ,शराब पीकर दोपहिया वाहन में स्टटबाजी पड़ी मंहगी,क्षेत्रीय कार्यालय रीवा किए गए अटैच




उमरिया जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटा दिया गया है उनकी जगह पर अब नए डॉक्टर शिव व्योहार चौधरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग की कमान सौंपी गई है है,बता दें पूर्व सीएमएचओ डा आरके मेहरा के द्वारा बीते दिनों शराब पीकर अर्धनग्न अवस्था में दोपहिया वाहन चलाते हुए स्टंट बाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था,जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे के हड़कंप मच गया था,

जारी आदेश - 




हालांकि वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के बाद ही स्वास्थ्य संचनालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमएचओ को उमरिया जिले से हटाकर क्षेत्रीय कार्यालय रीवा अटैच कर दिया है देखना है की शराब पीकर जिले की छवि और स्वाथ्य विभाग की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी के विरुद्ध स्वास्थ्य संचनालय और क्या बड़ी कार्यवाही करती है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने