Top News

ग्राम पिपरिया और देवरा के सचिव निलंबित,कार्य में लापरवाही का आरोप।


कार्यों में लापरवाही उदासीनता और अपात्रो को लाभ दिए जाने के मामले में उमरिया में बड़ी कार्यवाही हुई है जिसमे ग्राम पंचायत के दो सचिवों को निलंबित किया गया है।



उमरिया।जिले के जनपद पंचायत मानपुर की ग्राम पंचायत पिपरिया एवं करकेली जनपद के सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सोमवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मति इला तिवारी ने सोमवार को आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है,प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिपरिया के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी के ऊपर मनरेगा योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप जांच में सच साबित हुए हैं,



वहीं जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत देवरा के सचिव तोताराम के ऊपर हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अपात्रों को लाभ दिलाए जाने के आरोप जांच में प्रमाणित पाए गए हैं,जिसके बाद दोनो सचिवों को निलंबित कर दिया गया है,इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जायेंगे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने