Top News

जनसेवा मित्रों हेतु एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न।



उमरिया ।डाइट परिसर उमरिया में सीएम फैलो रूपल जैन के नेतृत्व में उमरिया जिले के मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों हेतु एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में उन्हें सामाजिक विकास क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ  रिज्यूम राइटिंग, मॉक इंटरव्यू प्रैक्टिस, टीम बिल्डिंग गतिविधियों के माध्यम से उनके क्षमता संवर्धन सत्र आयोजित किए गए। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र, मध्यप्रदेश शासन की युवाओं हेतु चलाई जाने वाली एक अभिनव इंटर्नशिप योजना है जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में स्नातक युवाओं की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु भर्ती की गई है। उमरिया जिले में वर्तमान में 90 जनसेवा मित्रों की नियुक्ति की गई है जिन्होंने लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान, सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम इत्यादि में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

Post a Comment

और नया पुराने