Top News

बालिका छात्रावास में दर्जन भर छात्राएं हुई बेहोश,जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम।


उमरिया।जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम बेलसरा स्थित शासकीय सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास में मंगलवार को अचानक दर्जन भर छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया और छात्राएं बेहोशी की अवस्था में चली गई,वार्डन में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमे चिकित्सक को भी जब कुछ समझ नही तो छात्रावास अधीक्षक ने सभी छात्राओं को उनके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया,लेकिन जब यह खबर प्रशासनिक महकमे में पहुंची तो हड़कंप मच गया,कलेक्टर ने शिक्षा स्वास्थ्य सहित राजस्व विभाग की टीम ग्राम बेलसरा भेजी जहां मामले की पड़ताल की जा रही है हालांकि इस मामले में छात्राओं का पूर्व से बीमार से होने की खबरें भी सामने आ रही हैं प्रशासन की ओर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया जा सका है की छात्राओं की बीमारी की असल वजह क्या है।

कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया है की मामले की हर पहलू में जांच कराई जा रही बीमार छात्राओं का आवश्यक उपचार कराया जायेगा और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने