Top News

बांधवगढ़ से शिवनारायण सिंह ने भरा नामांकन,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।


उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा से विधायक शिवनारायण सिंह ने भाजपा भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया दाखिल,क्षेत्र में विकास और जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने जैसे मुद्दों पर जीत का किया दावा।



उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक ने शुक्रवार को नमंकन दाखिल कर दिया है,इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद ज्ञान सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे,सभी कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी पार्टी पदाधिकारी गांधी चौक में एकजुट हुए जहां से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली के साथ कलेक्ट्रेट पंहुचे और रिटर्निग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है,इस दौरान मीडिया से खास बातचीत में भाजपा प्रत्याशी ने अपने कार्यकाल क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के मुद्दे पर जीत का दावा किया है बता दें शिवनारायण सिंह बांधवगढ़ विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।


Post a Comment

और नया पुराने