Top News

मानपुर विधानसभा सभा से आप प्रत्याशी उषा कोल ने भरा नामांकन,जीत का दावा।



उमरिया जिले की मानपुर विधानभा से पूर्व भाजपा नेत्री ने आप पार्टी से किया विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल,नगर पालिका पाली की अध्यक्ष रह चुकी है आप प्रत्याशी उषा कोल,जीत का दावा।

उमरिया। जिले की मानपुर विधानसभा धीरे -धीरे हॉट सीट बनती जा रही यहां से जहां वर्तमान विधायक एवं जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह भाजपा से मैदान में हैं वहीं जेल में बंद राधेश्याम काकोडिया भी अंदर से ही चुनाव का ऐलान कर चुके हैं और गोंगपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है,वहीं अब भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी उषा कोल ने भी आम आदमी पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया है,गुरुवार को उषा कोल अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पंहुची और मानपुर विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लडने की बात कही और जीत का दावा किया है।

Post a Comment

और नया पुराने