उमरिया । जनपद पंचायत पाली के ग्राम अमिलिहा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य , सरपंच, उप सरपंच, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित है। गांव में शहरों जैसी सुविधा उपलब्ध हो , इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है, जिसका लाभ ग्रामीण जनों को मिल सकेगा। अमिलिहा में सामुदायिक भवन के बन जाने पर गांव में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, विवाह के कार्यक्रम के लिए अब ग्रामीणों को परेशान नही होना पड़ेगा।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें