Top News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह की तिथियां निर्धारित

 


उमरिया  । उप संचालक सामाजिक न्याय एवं विभाग राजीव गुप्ता ने बताया कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह की तिथियां निर्धारित की गई है । जिसमे जनपद पंचायत मानपुर , जनपद पंचायत करकेली, जनपद पंचायत पाली  एवं नगर पालिका परिषद मानपुर , नगर पालिका उमरिया, चंदिया एवं नौरोजाबाद तथा नगर परिषद पाली में 22 मई, 7 जून, 28 जून को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

   उन्होंने बताया कि जनपद पंचायतों के  आवेदन जनपद पंचायतों में एवं नगरीय निकायों में सामूहिक विवाह के आवेदन संबधित नगर पालिका में किये जा सकते है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने