Top News

सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतो का निराकरण करने पर प्रमुख सचिव ने सीईओ जिला पंचायत उमरिया को दी बधाई

 


उमरिया-पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का आपके द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुये निराकरण कराया जा रहा है। जिला पंचायत उमरिया अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये माह अक्टूबर 2022 में 48.8 प्रतिशत संतुष्टि वेटेज एवं 82.6 प्रतिशत  कुल वेटेज प्राप्त कर ए ग्रेड प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 12वाँ स्थान प्राप्त किये है, आपके द्वारा विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान किया गया है।

प्रमुख सचिव ने जिला पंचायत की सीईओ इला तिवारी को बधाई देते हुए शुभकामना पत्र प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने