Top News

आकाशीय बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत,मुआवजे की मांग।


उमरिया के पढ़खुड़ि गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत,बाल-बाल बचे चरवाहे,मुआवजे की मांग।

उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम पढखुड़ी में शुक्रवार को दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से 22 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है,वहीं चरवाहा गुड्डा गडारी,भूरी रजक,सुग्रीव गडारी की बाल-बाल जान बची है।घटना गांव से लगे बाणसागर कैम्प के समीप की है जहां तेज बारिश के दौरान चरवाहे बारिश से बचने बकरियों को एकत्रित कर खड़े थे उसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी और बिजली की चपेट में आ जाने से बकरियों की मौत हो गई है।चरवाहों ने जिला प्रशासन से बकरियों की प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के एवज में मुआवजे की मांग की है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने