Top News

जंगली सुअर के शिकारी गिरफ्तार

 



उमरिया के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मुखबिर की सूचना पर प्रबंधन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जंगली सुअर का शिकार कर मांस पकाते आरोपी को गिरफ्तार किया है घटना बांधवगढ टाईगर रिजर्व के मानपुर  बफर क्षेत्र की है जहां ग्राम नरवार में आरोपी के घर से वन विभाग की टीम ने यह कार्यवाही मंगलवार को की है और एक आरोपी को गिरफतार किया है कार्यवाही में  मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार एवं उनकी टीम रक्षक नरेंद्र सिंह, एवं विक्रम सिकरवार द्वारा अंजाम दी गई है।पकड़े गए शिकारी का नाम मोतीलाल जयसवाल विभाग का दावा है शिकार की इस घटना में अन्य आरोपी के शामिल होने की संभावना है जिसकी जांच की जा रही है।


(बांधवगढ़ से विशेष संवाददाता सुखसागर पांडेय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने