Top News

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का उमरिया में हुआ प्रथम नगर आगमन।

 

https://www.youtube.com/channel/UCgBBdK-DXgltMF9QV1isDRA

www.qarantnews.com

QARANT NEWS::अंजनी राय::- जिला मुख्यालय उमरिया में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सोमवार को पहली बार नगर आगमन हुआ जहां गांधी चौक रणविजय चौक और सामुदायिक भवन में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली सामुदायिक भवन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम ने स्वागत किया आयोजन को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में युवा मोर्चा के अहम स्थान है उमरिया जिले में युवा मोर्चा के संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है इस बात की प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम को बधाई दी आयोजन को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम ने सभी कार्यक्रताओं को एकजुटता के साथ पार्टी के विस्तार पर धयान केंद्रित करने की बात कही।इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडेय भी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने