https://www.youtube.com/channel/UCgBBdK-DXgltMF9QV1isDRA
www.qarantnews.com
QARANT NEWS::अंजनी राय::- उमरिया- नेशनल हाइवे 43 में चंदिया के समीप ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर बाइक में सवार पिता पुत्री बाल बाल बचे,बाइक के ट्रक की चपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग,ट्रक जलकर हुआ राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,मौके पर पंहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम।
उमरिया कटनी नेशनल हाइवे 43 में सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े तीन बचे एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमे एक ट्रक बुरी तरह से भीषण आग की चपेट आ गया है घटना के मुताबिक पाली निवासी राजेन्द्र मिश्रा अपनी बेटी ले साथ कटनी जा रहे थे चंदिया बाईपास के समीप उनकी बाइक को ट्रक क्रमांक mp 20 hb 0237 ने पीछे से ठोकर मार दी ट्रक की तेज ठोकर से पिता पुत्री सड़क के किनारे जा गिरे और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई,ट्रक चालक ने ट्रक नही रोका और लगभग आधे किमी दूर जाने के बाद बाइक के घर्षण से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भीषण आग की चपेट में आ गया हालांकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया वहीं पिता पुत्री को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया में भर्ती कराया है जहां उमकी हालात सामान्य है।घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस कि टीम मौके पर पंहुची है और कार्यवाही जारी है।
एक टिप्पणी भेजें