Top News

कटनी ब्रेकिंग - 11 केव्ही करंट की तार से झुलसा मजदूर,तीन मंजिला इमारत के ऊपर से गुजर रही थी तार।

 


कटनी :// हीरा विश्वकर्मा :://-एनकेजे थाना क्षेत्र समीप एक मकान में सोमवार को काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया । जिसे स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है । राजू सिंह 40 वर्ष बड़वारा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव का निवासी था। स्थानी निवासी ने बताया कि एक मकान में सेंट्रिंग का काम चल रहा था, उसी दौरान मकान के ऊपर निकली 11 केव्ही की विधुत लाइन के तार के संपर्क में आने से मजदूर राजू सिंह बुरी तरह झुलस गया । घटना के बाद से एनकेजे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ बिना सुरक्षात्मक उपाय किए जोखिम भरा काम कराने का आरोप लगाया है । बहरहाल एनकेजे थाना की पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।




Post a Comment

और नया पुराने