नदी के तेज बहाव में फंसी महिला की मौत,24 घंटे बाद तीन किमी दूर मिला शव
Woman trapped in strong river current dies; Body found 3 km away after 24 hours.
See Video:-
उमरिया में तेज बारिश के कारण उफानाई नदी में बही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कलदा की घटना,हलछठ त्यौहार की सामग्री विसर्जित करने गई थी महिला, तीन किमी दूर मिला शव।
उमरिया जिले में तेज बारिश से उफानाई नदी में एक बुजुर्ग महिला के बह जाने से मौत हो गई है, घटना नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कलदा की है, जहाँ की रहने वाली रामोता बाई उम्र 65 वर्ष हलछठ त्यौहार की उपासना के बाद व्रत की सामग्री को विसर्जित करने गाँव के समीप बहने वाली नदी गई थी,तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई,जिसके बाद अपादा प्रबंधन की टीम ने मशक्कत के बाद तीन किमी दूर मृतिका का शव मिल सका है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें