12 वर्षीय किशोर की हाईवा की ठोकर से मौत,
मातम में बदली हलछठ की खुशियां।
12-year-old boy killed after being hit by a Hyva truck; Hal-Shashthi celebrations turn into mourning.
उमरिया में बड़ा सड़क हादसा,चिल्हारी बस स्टैंड में हाईवा की ठोकर से 12 वर्षीय बालक की मौत,हलछठ के लिए दूध दही लेने निकला था घर से।
See Video:-
उमरिया जिले के मानपुर–बरही सड़क मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस स्टैंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक मनजीत कोल की मौके पर ही मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक मनजीत कोल पिता रामलाल कोल, निवासी चिल्हारी, साइकिल से चिल्हारी स्थित अमलहाई हार के खेत की ओर जा रहा था,बताया गया कि वह हरछठ व्रत के लिए दही-दूध लेकर जा रहा था,इसी दौरान मुख्य बस स्टैंड पर हाईवा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 7552 की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बालक के सिर में गंभीर चोट आने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची,और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जारी हैं।
(चिल्हारी से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें