सड़क और पुल की मांग को लेकर स्कूली छात्रों का कलेक्टरेट में प्रदर्शन,कलेक्टर ने छात्रों से की मुलाक़ात कर सड़क निर्माण के दिए निर्देश।
SchoolCollectoratlector met उमरिया में स्कूल जाने के लिए सड़क और पुल की मांग को लेकर छात्रों ने किया कलेक्टरेट का घेराव, प्रदर्शन कर कलेक्टर को सुनाई परेशानी, कलेक्टर ने शीघ्र सड़क निर्माण के दिए निर्देश।
School students protest at the Collectorate demanding a road and a bridge.
See video :
उमरिया कलेक्टर कार्यालय में मंगलवर को उस दौरान हड़कंप मच गया जब स्कूली छात्र विद्यालय जाने के लिए सड़क और पुल की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आकर प्रदर्शन करने लगे लिए, ग्राम बड़ागांव के शासकीय हाई स्कूल के छात्रों ने बताया की उनके विद्यालय तक पंहुच मार्ग नहीं होने से उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से सफर करना पड़ता है लिहाजा कई दिन वे स्कूल नहीं जा पाते, विद्यालय में तीन कक्षाएं एक कमरे में संचालित होती हैँ छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते लिए, छात्र कलेक्टर परिसर में ही प्रदर्शन करते हुए सड़क मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे जिसके बाद कलेक्टर राखी सहाय ने मौके पर आकर छात्रों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याएँ सुनी जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल ग्राम का विजिट कर सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें