Top News

भदार नदी में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, नदी में पुल नहीं होना बनी वजह, ग्रामीणों में आक्रोश।

भदार नदी में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, नदी में पुल नहीं होना बनी वजह, ग्रामीणों में आक्रोश।



32-year-old man drowns in Bhadar River; absence of a bridge cited as the cause; villagers outraged.

See video :-



उमरिया में भदार नदी पार करते समय गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत,जल प्रदाय की पाइप लाइन से नदी पार करते समय तेज बहाव में पैर फिसलने से हुआ हादसा,पुल का अभाव बनी वजह,मौके पर पंहुचा राजस्व और पुलिस अमला, जनता में आक्रोश।

उमरिया जिले के भदार नदी में बड़ा हादसा हुआ है,ग्राम मुड़गुड़ी निवासी 32 वर्षीय युवक जितेन्द्र द्विवेदी की नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई है बताया गया है की पुल विहीन इस मार्ग में पड़ने वाली नदी भारी बारिश के कारण उफनाई हुई थी और युवक जल प्रदाय योजना की पाइप लाइन के सहारे नदी पार करने का प्रयास कर रहा था लेकिन पैर फिसलने से वह नदी की तेज धार में समा गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकजुट हुए और पुल नहीं होने के कारण हुए हादसे को लेकर आक्रोश जताया है घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया है घटना के कारणों की जाँच जारी है.ग्रामीणो ने इस घटना के लिए रेत के अवैध उत्तखनन को भी जिम्मेदार ठहराया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने