Top News

राड से हमला कर वृद्ध दम्पति को लहूलुहान करने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ.

राड से हमला कर वृद्ध दम्पति को लहूलुहान करने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ.




Accused arrested for attacking an elderly couple with a rod and leaving them bloodied.




उमरिया।जिले के अमरपुर थाना चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में मंगलवार को मुख्य बाजार में वृद्ध दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में अमरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया,घटना के बाद आरोपी सत्यम साहू निवासी चिल्हारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपराध क्रमांक 335/26 के तहत धारा 296(B), 115(2), 351(2), 118(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था, गिरफ्तारी के बाद अमरपुर पुलिस चौकी द्वारा आरोपी सत्यम साहू को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
(चिल्हारी से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने