Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में फिर हुई बाघ की मौत, साल भर में मारे गए 10 बाघ।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में फिर हुई बाघ की मौत, साल भर में मारे गए 10 बाघ।



Another tiger death in Bandhavgarh Tiger Reserve; 10 tigers killed in a year.

See Video:




उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में फिर हुई बाघ की मौत,मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत बीट मानपुर में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटा प्रबंधन।
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में फिर बाघ की मौत हो गई है घटना टाइगर रिज़र्व के मानपुर बफ़र परिक्षेत्र अंतर्गत मानपुर बीट की है जहाँ गश्ती दल को बाघ का शव मिला है, घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेसिक एक्सपर्ट, डॉग स्कॉइड और विभागीय हाथियों का दल मौके पर पंहुचा है, बाघ का पीएम कराकर उसके शव को जला दिया गया है पार्क प्रबंधन ने बताया है की बाघ की उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है और लिंग अज्ञात है घटना के कारणों की जाँच की जा रही है, बता दें बांधवगढ़ में साल भर में दस बाघ अलग अलग कारणों से मारे जा चुके हैँ

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर 3.8.26 को शाम में वन्यप्राणी बाघ के शव के समीप क्षेत्र को तत्काल घेराबंदी कर आसपास के क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
समय अभाव में दिनाँक 3.8.26 को शव को रात्रि में मौके पर ही निगरानी में रखा गया. दिनांक 04.08.26 को डॉग स्क्वाड की सहायता से सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया तथा मेटल डिटेक्टर के माध्यम से घटनास्थल की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध अथवा अस्वाभाविक सामग्री प्राप्त नहीं हुई। आस पास के क्षेत्र की हाथियों से भी सर्च कराया गया.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर एवं संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय सेंगर द्वारा मृत बाघ का विधिवत शव परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मृत बाघ के सभी दांत एवं नाखून सुरक्षित पाए गए। मृत बाघ का लिंग अज्ञात है तथा अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष है. शव परीक्षण उपरांत आवश्यक विसरा नमूने संकलित कर विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिससे मृत्यु के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की गई.

शव परीक्षण की समस्त कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत मृत बाघ के शव का नियमानुसार दाह संस्कार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा निर्धारित मानक कार्यप्रणाली (Standard Operating Procedure - SOP) के अनुरूप संपादित की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रतिनिधि श्री अक्षय दलवी, जनप्रतिनिधि तथा नायब तहसीलदार सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने