Top News

हमलावर बाघ का पार्क प्रबंधन ने किया रेस्क्यू, सुबह एक व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट।

हमलावर बाघ का पार्क प्रबंधन ने किया रेस्क्यू, सुबह एक व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट।



Park authorities rescued the tiger that had attacked and killed a person earlier in the morning.

See video:-


उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन रेस्क्यू अभियान विभागीय अधिकारियों की निगरानी में पूरी सावधानी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न किया गया। इस दौरान क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उप संचालक, सहायक संचालक (ताला), वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, संजय टाइगर रिजर्व, सीधी, परिक्षेत्र अधिकारी (ताला), परिक्षेत्र अधिकारी (पनपथा बफर एवं कोर), टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (टीपीएफ) तथा अन्य वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बाघ को सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज किया गया। इसके उपरांत उसका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा परीक्षण हेतु रक्त का नमूना भी लिया गया।
रेस्क्यू किए गए बाघ को विभागीय अधिकारियों एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की देखरेख में विशेष रेस्क्यू वाहन के माध्यम से सुरक्षित रूप से बहेरहा एनक्लोजरपहुंचाया गया, जहां उसकी सतत निगरानी एवं आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल की जाएगी। रेस्क्यू में लक्ष्मण सूर्या गणेश तथा सुन्दरगज नाम के हाथियों तथा उनके महावतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने