समान नागरिक संहिता को लेकर परिचर्चा का हुआ आयोजन,पक्ष विपक्ष में रखे गए सुझाव।
A discussion on the Uniform Civil Code was organized, with arguments presented both for and against it.
उमरिया। राज्य में समान नागरिक संहिता UCC लागु करने के सबंध में गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य डॉ बुधपाल सिंह की अध्यक्षता में नागरिको सामाजिक मुखियायाओं जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया ने हिस्सा लिया, इस दौरान जिले की कलेक्टर श्री मति राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, संपादक राजेश शर्मा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह त्रिभुवन प्रताप सिंह, दीपक छत्तवानी,सुमित गौतम वीरेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
परिचर्चा की शुरुआत अध्यक्ष एवं उच्च स्तरीय समिति समिति के सदस्य डॉ बुधपाल सिंह के द्वारा करते हुए समान नागरिक संहिता की आवश्यकता और प्रभाव की जानकारी देकर की गई और उजस्थित लोगों से सुझाव आमंत्रित किये गए जिसके बाद अधिवक्ता रिजवान अहमद,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा संपादक राजेश शर्मा,मुस्लिम समुदाय से सदर मोहम्मद आजाद वीरेंद्र सिंह ने समान नागरिक संहिता के पक्ष एवं विपक्ष में अपने अपने सुझाव प्रदान किये।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें