दोपहिया वाहन को बस ने मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल।
Passenger bus hits two-wheeler;one dead, another injured.
उमरिया। जिला मुख्यालय से होकर शहपुरा की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है,घटना चेतगंज के समीप एक ढाबे के आगे की है जहाँ डिंडोरी से उमरिया की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवको को यात्री बस ने ठोकर मारी है बस गुप्ता ट्रेवल्स की बताई जा रही है वहीं बाइक सवार दो युवको में ओम तिवारी पिता राजेश निवासी डिंडोरी की मौके पर मौत हो गई वहीं शिवम् पाण्डेय पिता हरिद्वार पाण्डेय निवासी डिंडोरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैँ घटना की जानकारी के बाद 108bएम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है घायल शिवम् का उपचार जारी है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें