कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुरा वार्ड में दिनदहाड़े सेंधमारी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर, नगदी समेत करीब 9 से 10 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
पीड़ित पक्ष के सदस्य मसकूर अहमद ने बताया कि परिवार के लोग पहले हुई मारपीट की शिकायत करने थाना गए थे, लौटने पर घर में चोरी का पता चला। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें