Top News

अशासकीय संगठनों के स्वयंसेवकों को बताए गए भूकंप आपदा प्रबंधन से निपटने के गुण,राज्य आपदा प्रबंधन का आयोजन।

अशासकीय संगठनों के स्वयंसेवकों को बताए गए भूकंप आपदा प्रबंधन से निपटने के गुण,राज्य आपदा प्रबंधन का आयोजन।



Volunteers from Non-Governmental Organizations were instructed on techniques for handling earthquake disaster management, organized by the State Disaster Management Authority.

उमरिया।राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, उमरिया के द्वारा जिले के अशासकीय संगठनों में कार्यरत स्वयंसेवियों को दो दिवसीय मध्य प्रदेश में भूकंप पर आपदा से निपटने हेतु क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के पहले दिन प्लाटून कमांडर राहुल कुमार साहू के द्वारा बताया गया जिसमें आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005, भूकंप आने का कारण बचाव,उपाय के बारे में जानकारी दी गई,जिसमें कॉलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू के बारे में विस्तार से बताया गया,दूसरे क्रम में जिला जेल अधीक्षक देवेंद्र सारस ने बेसिक लाइफ सपोर्ट सीपीआर तथा भूकंप आपदा के दौरान विक्टिम को प्रदाय किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया
संजय गांधी ताप विद्युत गृह के फायर ऑफिसर अशोक गुप्ता के द्वारा भूकंप के दौरान लगने वाली आग के बारे में बताया गया तथा डेमो करके दिखाया गया और आयोजन के आखिर में आपदा के दौरान भीड़ नियंत्रण की विषय में व्याख्यान सूबेदार शरद श्रीवास्तव के द्वारा किया गया जिसमें आपदा के दौरान भीड़ को कैसे नियंत्रित करना है के संबंध में जानकारी दी गई,
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन समस्त एनजीओ व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवियों व प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया,इस दौरान हरिशंकर झरिया ,मान सिंह, बृजेश शर्मा,नितिन बशानी,हिमांशु तिवारी,सोनम सोनी,राहुल सिंह, साक्षी रैदास,महक सोनी,मुस्कान महोबिया, संध्या कुशवाहा,देव प्रकाश गौतम,लक्ष्मी महोबिया,शिवांजलि सोनी,संजना केवट सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने