Top News

भूकंप और आपदा से कैसे करें बचाव जानेंगे पांच दिवसीय कार्यशाला

भूकंप और आपदा से कैसे करें बचाव जानेंगे पांच दिवसीय कार्यशाला में,कलेक्टर ने किया शुभारंभ।

How to protect yourself from earthquake and disaster will be learnt in the five-day workshop, inaugurated by the Collector.




उमरिया।कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने स्वर्णिम होटल में आयोजित पांच दिवसीय भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है ।


 
उन्होने कहा कि आपदा विभिन्न प्रकार की होती हैं, जिसमें सूखा पड़ना, आगजनी होना,भूकंप आना आदि शामिल हैं।प्रशिक्षण के माध्यम से आपदा के समय, आपदा के बाद ,आपदा के दौरान क्या कार्यवाही की जानी है, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताई जा रही बातों को अक्षरशः सुनते हुए आपदा के समय उसका पालन करें।
प्रशिक्षण में डा अरूणेंद्र सिंह , डा मनीष मिश्रा व्दारा भूकंप का परिचय,भूकंप आने के कारण,बचाव तकनीक, भारत एवं मध्यप्रदेश मे भूकंप कि स्थिति,ऋषभ शुक्ला एवं राहुल कुमार साहू व्दारा भूकंप रोधी संरचना,ध्वस्त संरचना,खोज एवं बचाव,डा आर एल व्दिवेदी,डा रूहेला व्दारा सीपीआर,फर्स्ट एड, खुले एवं बंद घाव,टर्मिकेटिंग स्प्लिट एवं बर्न ट्रीटमेंट, सूबेदार अमित विश्वकर्मा, सूबेदार शरद श्रीवास्तव व्दारा आपदा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा अशोक गुप्ता, राहुल कुमार साहू व्दारा आग,प्रकार,बचाव, अग्निशमन के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी,एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह,एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले,सीईओ करकेली ऋषभ शुक्ला सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने