Top News

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निग आफीसरों ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

उमरिया . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्देश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम, रिटर्निग आफीसर 89 बांधवगढ अमित सिंह, रिटर्निग आफीसर मानपुर कमलेश पुरी ने सहायक रिटर्निग आफीसरों तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जी आर गायकवाड, उप पंजीयक आशीष श्रीवास्तव मतगणना संबंधी तैयारियों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। 

 उन्होंने निर्वाचन अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम, मतगणना दिवस पर सारणीयन कक्ष, मतगणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, मीडिया कक्ष आदि का विस्तार से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने