उमरिया । मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना युवाओं का कौषल उन्नयन करनें हेतु प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सीखों कमाओं इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों तथा सेवा इकाईयों का पंजीयन किया जाना है। योजना मे संस्थानों द्वारा युवाओं को उपलब्ध करानें पर 75 प्रतिशत राशि का अनुदान राज्य सरकार द्वारा तथा 25 प्रतिषत संस्थान को वहन करना है। कलेक्टर ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाईयों तथा विभिन्न निर्माण विभागों में कार्य कर रही एजेंसियों एवं कान्ट्रेक्टर से इस योजना में पंजीयन करानें के निर्देश दिए है। बैठक में सीइओ जिला पंचायत इला तिवारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दिनेष मर्सकोले, जिला खनिज अधिकारी फरहद जहां, तथा विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें