बांधवगढ़ में बाघ ने युवक को उतारा मौत के घाट,24 घंटे में दूसरी घटना।
Tiger kills young man in Bandhavgarh; second such incident in 24 hours.
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के समीपी गांव में बाघ के हमले से युवक की मौत, 24 घंटे के भीतर बाघ ने महिला समेत दो को उतारा मौत के घाट,पनपथा कोर परिक्षेत्र के झलवार गाँव के समीप जंगल की घटना।
See video:-
उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर कूदरी बीट में ग्राम झलवार में 24 घंटे के भीतर टाइगर हमले की दूसरी घटना सामने आई है,शनिवार को टाइगर के हमले में एक युवक की मौत हो गई,जिससे इलाके में दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश फ़ैल गया है, मृतक की पहचान कल्याण सिंह पिता रामकृपाल सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी ग्राम झलवार के रूप में हुई है,शनिवार को जंगल क्षेत्र के पास टाइगर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।24 के भीतर बाघ के हमले से मौत का यह दूसरा बड़ा मामला है शुक्रवार को बाघ ने इसी इलाके में हमला कर 45 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया था।
पनप रहा आक्रोश
लगातार हो रहे टाइगर हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
(राजेश मिश्रा की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें